सैनिक सम्मेलन व क्राइम मिटिंग में एसपी ने कसे मातहदों के पेंच

गाजीपुर। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन व क्राइम मिटिंग में पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा अधिकारियों/ कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। कप्तान ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।


वहीं अपराध गोष्ठी के दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कदापि न बक्शा जाये। थाने पर आए प्रत्येक फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करें। गरीब, असहाय, आसक्त व महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दें। वह उनकी समस्याओं के निराकरण में वरीयता दें।समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही कर जल्द से जल्द निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया तथा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाये।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply