पंचांग व राशिफल – 19 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 19 दिसम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077 शक सम्वत 1941 मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 14:19 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 19:36 तक
करण बालवा कौवाला 14:19तक 26:31 तक
वार शनिवार
योग हरषाना 12:44 तक
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:23
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल दोपहर 09:45−11:01
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:38

राशिफल
मेष
आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। किसी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन होंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आसपास के लोगों से सहानुभूति बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए दिन खास रहेगा। आपके साथ अच्छा होगा।

वृष
आज आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप के साथ जुड़ें लोग आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको सगे- संबंधियों से लाभ मिलेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आप थोड़ा मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

मिथुन
आज दाम्पत्य संबंधों में नजदीकी होगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको योग पर ध्यान देना चाहिए।

सिंह
आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन शुभ है। रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन प्रसन्नता देगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है।

कन्या
आज आपका दिन खास रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। रिश्तों में नयापन आयेगा, दिन उत्तम है। इससे आपको लाभ होगा। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

तुला
आज मन स्थिर न होने से परेशानी हो सकती है। आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी। दोस्तों के साथ अनबन से बचें। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। दिन अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं।

वृश्चिक
आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर होगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

धनु
आज पैसों से जुड़ा मामला सुलझने के योग हैं। जायेगा। आपको नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल ढूंढ निकालेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मकर
आपका स्वास्थ्य अच्छी रहेगी। आज का दिन बदलाव लाने का है। आज घर के वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है।

कुंभ
आज आपको धन प्राप्त होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मन- मुताबिक काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है।

मीन
आज करियर में बेहतर होने के आसार हैं। काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं।

Views: 85

Leave a Reply