पंचांग व राशिफल – 17 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 17 दिसम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 15:23 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 19:10 तक
करण गारा वणिजा 15:23 तक 26:48 तक
वार गुरुवार
योग उत्तराषाढ़ा 19:10 तक
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:22
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल दोपहर 13:33 − 14:49
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:37


राशिफल
मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की। कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृषभ
छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

मिथुन
स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेगे। मन में कई विचार आयगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

कर्क
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

सिंह
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओ और धन खर्च होगा।आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या
अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव हे। अपने से बड़ो की बातो को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करे। व्यापारिक यात्रा संभव।

तुला
व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृश्चिक
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते है पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

धनु
सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यो से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती हे। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।

मकर
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बड़े ,सतर्क रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालो से सावधान। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कुम्भ
स्वास्थ बिगड़ सकता है। विधुत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते है।

मीन
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के लोग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply