पंचांग व राशिफल – 16 दिसम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 16:59 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 20:01 तक
करण कौवाला तैतिल 16:59 तक 28:03 तक
वार बुधवार
योग वृद्धि 18:33 तक
सूर्योदय 07:10
सूर्यास्त 17:22
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 12:16 − 13:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के चलते आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृषभ
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

मिथुन
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

कर्क
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

सिंह
नई योजना में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

कन्या
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ों से मार्ग दर्शन अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होगे।

धनु
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

मकर
आर्थिक मामले के सुलझने की सम्भावना है। आपसे मदद पाये लोग ही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी।

कुम्भ
आपसी वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी खास को को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेगें। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

मीन
पुरानी बातों को छोड़कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को परेशानी हो सकती है। राजनीति के चलते विरोधी आप को हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Views: 67

Leave a Reply