आईआर 297 गैंग का इनामियां सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन सैदपुर कोतवाली पुलिस ने
पन्द्रह हजार रुपये के इनामियां फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि गिरफ्तार वांछित अपराधी पर स्थानीय थाना के मु0अ0सं0 411/2020 धारा 419/420/467/468/471/ 506/120बी भादवि मे वांछित था। आईआर 297 गैंग का गैंग लीडर अंगद यादव पुत्र स्व. शिवनाथ यादव निवासी ग्राम चकियार मुहम्मद थाना सैदपुर गाजीपुर को दबिश देकर उसके घर ग्राम चकियार मुहम्मद थाना सैदपुर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। उस पर रुपया 15,000 का पुरस्कार घोषित अपराधी था।
विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य व विश्वनाथ यादव, वरिष्ठ घनानन्द त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी श्यामलाल सिंह तथा आरक्षीगण धर्मेन्द्र कुमार, सुमित कुमार सोनी, अमित कुमार तथा सूरज कुमार शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply