दो वांछित अपराधी आये पुलिस गिरफ्त में

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
नन्दगंज पुलिस को यह सफलता क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर दोपहर में उस वक्त मिली, जब अभियुक्त गण कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े थे। गिरफ्तार अभियुक्त गण थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 322/2020 धारा 147/149/323/302 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित एवं वांछित चल रहे थे।
पुलिस गिरफ्त में आये अभियुक्तगण हरेराम यादव व हरिशंकर यादव पुत्रगण शोभनाथ यादव निवासीगण ग्राम दवोपुर मड़ई थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेंज दिया।
वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में थानाध्यक्ष नन्दगंज राकेश कुमार सिंह,मुख्य आरक्षी धर्मदेव चौहान व सुभाष यादव,आरक्षी अजय गुप्ता, ओमप्रकाश तथा महिला आरक्षी आकांक्षा मिश्रा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 14

Advertisements

Leave a Reply