तीन पशुओं सहित तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने गोकसी हेतु ले जाये जा रहे तीन बैलों व एक पिकअप सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि थाना नोनहरा पुलिस को यह कामयाबी रविवार को सदिकापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली। पुलिस ने पिकअप पर लाद कर ले जा रहे गोवंशीय पशुओं सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरालाल राम, निवासी ग्राम बबेड़ी थाना कोतवाली सदर गाजीपुर का निवासी है।अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 344/ 20 धारा 3/5 ए /8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करनेवाली टीम में थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षीगण अभिषेक शुक्ला, पंकज तिवारी व मनीष कुमार थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 13








