देश में  24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,489 नए मामले, कुल संख्या पहुंची साढ़े 92 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारने लगा है। देश में पिछले 24 घंटो में 44,489 नए कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ भारत के कुल मामले बढ़कर 92,66,706 हो गये हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पिछले 24 घंटों में देश में 524 नई मौतें हो गयी हैं। इसके साथ ही पूरे देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,223 हो गया है। इसके अतिरिक्त देश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमितों की संख्या 4,52,344 हो गई है।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply