पंचांग व राशिफल – 23 नवम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 24:34 तक
नक्षत्र शतभिषा 12:57 तक
करण बालवा कौवाला 11:40 तक 24:34 तक
वार सोमवार
योग हरषाना 30:02 तक
सूर्योदय 06:53
सूर्यास्त 17:20
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 08:12 − 09:30
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:46 − 12:27

राशिफल
मेष
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से ही हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद से बचें।

वृषभ
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी नाजायज मांग स्वीकार न करें। आपको अपनी निर्णय शक्ति मजबूत बनानी होगी वरना आप पिछड़ जायेंगे। अस्वस्थता रहने की संभावना के बीच संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मिथुन
क्रोध के कारण आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेेंगे। दूसरों की मजबूरी समझ कर,यथासंभव उनकी मदद करें।

कर्क
आपको अचानक चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

सिंह
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

कन्या
परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

तुला
आप स्वयं को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक
अपनी चिंता के कारण आप दुसरो पर अपना क्रोध निकालने से बचें और जहां तक हो सके शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

धनु
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना के बीच कहीं से बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे।

मकर
अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता के बीच व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। जिससे कार्यप्रणाली में सुधार होने के साथ ही लाभ होगा। उचित होगा संगत बदलें।

कुम्भ
दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मीन
संतान के विवाह के मामलों में शीघ्रता न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

Visits: 101

Leave a Reply