कोरोना ! मृतकों की संख्या पहुंची सत्तर, संक्रमितों की संख्या हुई 4660के पार

गाजीपुर। जिले में कल वुधवार को छह नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4661 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 173981 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 173106 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 168445 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 875 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 06 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित 4661 मरीजों में से अब तक कुल 1723 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 2714 जा पहुंची है। वर्तमान में 154 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या एक बढ़कर 70 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार, अस्थायी जेल बैरक में 39,होम क्वॉरेंटाइन में 75, वाराणसी में 17,जिला अस्पताल में 05 और अन्य जनपदों में 12 मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 5,16,616(24 घंटे में 2,346)
एक्टिव मरीज – 21,954
रिकवर – 4,87,221(24 घंटे मेंं 2,529)
मृत्यु – 7,441(24 घंटे में 29)

देश में –

कुल संक्रमित 89,58,143(24 घंटे में 45,369)
एक्टिव मरीज – 4,42,739
रिकवर – 83,81,770(24 घंटे में 48,675)
मृत्यु – 1,31,618(24 घंटे में 586)

विश्व में –

कुल संक्रमित – 55.6 M
रिकवर – 35.8 M
मृत्यु – 1.34 M

Visits: 49

Leave a Reply