पंचांग व राशिफल – 19 नवम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 22:05 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 09:33 तक
करण बावा बालवा 10:35 तक 22:05 तक
वार गुरुवार
योग शुला 09:56 तक
सूर्योदय 06:50
सूर्यास्त 17:21
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 13:24 − 14:43
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:44 − 12:27

राशिफल
मेष
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप जितना सोचते हैं उसी अनुसार कार्य करें, सफलता मिलेगी।

वृषभ
भटकाव की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रो से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मिथुन
अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग से बचें।काम ज्यादा और समय कम है,अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जायें। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क
फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

सिंह
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य तक पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

कन्या
अपने वाक्यचातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार- व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आरधना सहायक होगी।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। यह समय राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

धनु
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर लें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

मकर
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका पूरा लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कुम्भ
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कैरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

मीन
लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ध्यान रहे अति आत्मविश्वास से नुकसान अपना ही है।

Visits: 189

Leave a Reply