पाक्सो एक्ट का अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने महिला अपराध पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को देवढ़ी बार्डर थाना जमानिया से संध्या समय हिरासत मेन लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मिंकू राय पुत्र स्व. जमुना राय निवासी ग्राम उधरनपुर डेहरिया पोस्ट रोहुणा थाना जमानियां जनपद गाजीपुर का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्त थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 350/20 धारा 354(ख)/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जमानियां जनपद गाजीपुर
में वांछित था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक काररवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेंज दिया।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply