पंचांग व राशिफल – 15 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 15 नवम्बर 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
वार रविवार
सूर्योदय 6:44
सूर्यास्त – 5:38
राहुकाल शाम 4:16 – 5:38
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:49 – 12:33

व्रत और त्यौहार – गोवर्धन पूजा – अन्नकूट

राशिफल
मेष
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृषभ
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

मिथुन
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आज आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

कर्क
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

सिंह
व्यस्तताऊ के कारण सेहत को न भूले। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग के बीच अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें।

कन्या
आपके व्यवहार से सभी आपसे दूरिया बना लेंगे। व्यवहार को नम्र करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते हैं।

तुला
जल्दबाजी में किए फ़ैसलों से भारी नुकसान की संभावना है। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृश्चिक
इन्तजार करना आवश्यक है क्योंकि समय से पूर्व व भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता।अभी अपने समय का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु
समाज में नाम होगा,इज्जत प्राप्त होगी। आज माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपनों से सम्बन्धों में दूरी न बनायें। पैर में चोट लग सकती है। आज आप दूसरों के लिए जो कुछ भी मांगेंगे वहीं आपको भी मिलेगा।

मकर
जिन लोगों का सहयोग आपने हमेशा किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

कुम्भ
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने के साथ ही कार्यस्थल पर नई योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

मीन
किसी के बहकावे में न आयें। आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग से पुरानी दुश्मनी के विवाद संभव है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply