कोरोना ! सात नये मरीजों संग संक्रमितों की संख्या हुई 4622

गाजीपुर। जिले में कल शुक्रवार को सात नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4622 तक जा पहुंची है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 169543 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 169287 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 164665 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं जबकि अब तक 4622 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जबकि अभी 256 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 07 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित 4622 मरीजों में से अब तक कुल 1722 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 2679 पहुंची है। वर्तमान में 152 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 69 तक जा पहुंची है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार, अस्थायी जेल बैरक में 39,होम क्वॉरेंटाइन में 74, वाराणसी में 18,जिला अस्पताल में 05 और अन्य जनपदों में 09 मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 5,07,602(24 घंटे में 2,178)
एक्टिव मरीज – 23,095
रिकवर – 4,77,180(24 घंटे मेंं 2,005)
मृत्यु – 7,327(24 घंटे में 25)

# देश में –
कुल संक्रमित 87,73,243(24 घंटे में 44,619)
एक्टिव मरीज – 4,80,614
रिकवर – 81,61,467(24 घंटे में 47,565)
मृत्यु – 1,29,225(24 घंटे में 516)

# विश्व में –
कुल संक्रमित – 53.3 M
रिकवर – 34.4 M
मृत्यु – 1.3 M

Visits: 45

Leave a Reply