चोरी की दो बाइकों सहित तीन चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। अपराध व अपराधियों पर रोक थाम हेतु लगी मरदह थाना पुलिस ने रात्रि गस्त में भिड़वल तिराहे से चोरी की दो बाइकों पर सवार तीन लोगों
को गिरफ्तार करने में सफल रही।
चोरी की बाइकों पर सवार किशन वर्मा उर्फ विपिन पुत्र विनोद वर्मा निवासी अन्जहीया घाट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, अशु यादव उर्फ विकास यादव पुत्र अशोक सिंह यादव ग्राम बेटावर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर व पिन्टू यादव पुत्र विरेन्द्र यादव ग्राम लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उन्हें जेल भेंज दिया। चोरी की बाइकों की बरामदगी कर अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य,कान्सटेबल प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार, प्रभात कुमार, संदीप मौर्य थाना मरदह जनपद गाजीपुर रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply