केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसकी जानकारी होते ही उन्होंने कर शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की।
स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ‘ मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं और जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं उनसे विनती है कि अपना टेस्ट जरूर कराएं। स्मृति ईरान की कोरोना रिपोर्ट ऐसे समय पॉजिटिव पाई गई है जब वह विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के दौरे पर रहीं। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को गोपालगंज में एक जनसभा को भी संबोधित किया था।


Views: 8


Leave a Reply