पंचांग व राशिफल – 27 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 27 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 10:48 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 32:59 तक
करण विष्टि बावा 10:48 तक 23:49 तक
वार मंगलवार
योग ध्रुव 25:02 तक
सूर्योदय 06:33
सूर्यास्त 17:35
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल दोपहर 14:49 − 16:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:26

राशिफल
मेष
व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति सम्भव है। घर परिवार में बूजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा।

वृषभ
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा सम्भव है।

मिथुन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें ।अपने रहस्य दूसरों को न दें अन्यथा मुसीबत आ सकती है। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे।

कर्क
राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा।आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। सुख वृद्धि व पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं।

सिंह
बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।

कन्या
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

तुला
नए दोस्त बनेंगे। किसी अनजान पर विश्वास करने की भूल न करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रुका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।

वृश्चिक
जिन्हें आप अपना मानते थे, आज वे आप के विरोधी हो जाएंगे। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।

धनु
आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जोखिम के कार्यों से बचें। सामाजिक कद बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।

मकर
संतान के कॅरियर में आ रहे उतार चढाव से तनाव रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ
आज खान-पान में सावधानी बरतें, अन्यथा उदर सम्बंधित परेशानियां हो सकती हैं। जमीन जायदाद के कार्यों में अटकलें आ सकती हैं। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन
आदतों में परिवर्तन करें, दूसरो की ख़ुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। अपने स्वयं के प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें। अध्ययन के लिए विदेश जाना हो सकता है।

Visits: 104

Leave a Reply