पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 09:01 तक
नक्षत्र शतभिषा 30:26 तक
करण गारा वणिजा 09:01 तक 21:52 तक
वार सोमवार
योग वृद्धि 24:35 तक
सूर्योदय 06:32
सूर्यास्त 17:36
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 07:55 − 09:18
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:26

राशिफल
मेष
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। घमंड से नुक्सान आप को ही होगा।

वृषभ
कार्यक्ष्रमता में वृद्धि होगी। वहीं आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना भी पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन
आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

कर्क
अपने आहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है अत: ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह
जो करना है समय रहते कर लें, फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या
आज केवल अपने कर्म पर विचार करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।

तुला
संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृश्चिक
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद से बचें।

धनु
संतान की जिद पर नियंत्रण रखें, यानि जायज हो तभी पूरी करें। आप की कमजोर निर्णय शक्ति आपको आगे निकलने से रोकर रही है। आज अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर
दूसरों की मजबूरी को समझते हुए उनका सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें ।परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भ
आज कुछ कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन
बीमारी के कारण मन दुखी होगा, मन में भय दुविधा का माहौल रहेगा। संतान के विवाह की परेशानी दूर होगी निजी कार्यों में दूसरों का दख़ल बंद करें। धर्म कर्म में मन लगने के साथ ही आर्थिक लाभ सम्भव है।

Visits: 103

Leave a Reply