पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
तिथि सप्तमी 06:57 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 25:22 तक
करण वणिजा विष्टि 06:57 तक 18:57 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शुक्रवार
योग धृति 25:21 तक
सूर्योदय 06:30
सूर्यास्त 17:39
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल सुबह 10:41 − 12:04
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:27

राशिफल
मेष
कारोबार का विस्तार के योग के बीच नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृषभ
काम बहुत है आप अच्छे से कार्यनीति तय करें, अन्यथा काम आरम्भ ही न करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मिथुन
अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कायोँं को प्राथमिकता दें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा। स्वास्थ का ध्यान रखते हुए,अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें।

कर्क
लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा। लेकिन, शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।

सिंह
शुभ समाचारों की प्राप्ति के बीच साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।

कन्या
समय अनुकूल नहीं है, अत: निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

तुला
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। । सायंकाल यात्रा न करें।

वृश्चिक
समय अनुकूल नहीं है, अत: सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

धनु
समय का सदुपयोग करते हुए दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात के बीच मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

मकर
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधें का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। लेकिन, अपनों की बातों से मन दुखी होगा।

कुम्भ
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से सुखद संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

मीन
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

Visits: 124

Leave a Reply