पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 11:22 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 26:08 तक
करण विष्टि बावा 11:22 तक 22:13 तक
वार मंगवलार
योग सौभाग्य 09:48 तक
सूर्योदय 06:28
सूर्यास्त 17:43
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल दोपहर 14:53 − 16:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:27

राशिफल
मेष
आज अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करे। अपने व्यवहार में अत्यधिक परिवर्तन लाते हुए समय रहते संभल जाएं, अन्यथ बड़ी विपदा आ सकती है।

वृषभ
मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे। लेकिन, शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं।

मिथुन
अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पुछ परख बढेगी। लेकिन, विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यो में व्यस्त रहेंगे।

कर्क
आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है, इनका भरपूर लाभ उठाएं। भावनात्मक सम्बन्धो में अनुकूलता रहेगी। अभी आप के सामने मार्ग बहुत हैं, तो अपने विवेक से तय कि आप को क्या करना है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।

सिंह
समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा। लेकिन, अपने इसके साथ ही आज अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, उचित रहेगा अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन की सम्भावना।

कन्या
आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है। मित्रो के साथ आनंद दायक समय व्यतीत होगा। ध्यान रहे आपकी भावनाओं का लोग मजाक बनाते हैं। लेकिन, आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लोगो की परवाह न करें।

तुला
यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आज उसे पूरा करने का दिन है। व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। लेकिन, बिना सोचे समझे कुछ न बोलें, अन्यथा विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधनी से करें।

वृश्चिक
यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसो का हिसाब किताब में खास सावधानी रखें, लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

धनु
लोह व्यपार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। ध्यान रहे परिवार को आप की जरूरत है, अत: कोई भी फैसला एक तरफा न लें।

मकर
समय अनुकूल है। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव हे। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। जीवन में कुछ उदेश्य बनाएं। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें।

कुम्भ
कार्यशैली को सुधारना होगा, अन्यथा सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी, वो आज मिल सकता हे।आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।

मीन
व्यवसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यपार और उन्नत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। यदि मकान खरदीने का मन बना चुके हैं तो वह जल्द ही पूरा होगा।

Views: 11


Leave a Reply