पंचांग व राशिफल – 17 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 17 अक्टूबर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 21:10 तक
नक्षत्र चित्रा 11:47 तक
करण किमस्तोगना बावा 11:05 तक 21:10 तक
वार शनिवार
योग विष्कंभ 21:24 तक
सूर्योदय 06:26
सूर्यास्त 17:46
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल सुबह 09:16 − 10:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:28

राशिफल
मेष
नौकरी में तरक्की के आसार के बीच वित्तीय मामलों में दूसरो पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी रणनीति तैयार करें।

वृषभ
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। किसी को भी समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर विचार कर लें।

मिथुन
व्यर्थ की चिंता को छोड़ अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख की संभावना के साथ ही विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखि करने से अपना नुकसान संभव है।

सिंह
अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। सब आप के हो जाएंगे। ध्यान रखें जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है अत: अपनी भूल सुधारें, तो लाभ संभव।

कन्या
परिवार की खिलाफ जाकर जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिॅमेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लगने की आशंका है।

तुला
अपने कॅरियर को लेकर महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद करें। विदेश जाने में बाधा दूर हो सकती है।

वृश्चिक
आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों से दूर रहे अन्यथा, नुकसान आप का ही होगा। किसी को बिना मांगे अपनी राय न दे। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु
समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, अन्यथा आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी।

मकर
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे,भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुम्भ
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करने से रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव।वाहन पर धन खर्च होगा।

मीन
मन की बात कहने का ये उचित समय नहीं है। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।

Visits: 114

Leave a Reply