पंचांग व राशिफल – 14 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 14 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 11:47 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 20:32 तक
करण तैतिल गारा 11:47 तक 22:11 तक
वार बुधवार
योग शुक्ला 14:02 तक
सूर्योदय 06:25
सूर्यास्त 17:48
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 12:06 − 13:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मकान बदलने के योग के बीच भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृषभ
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे अब आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेगे। आप फ़ालतू और निरर्थक न सोचें।

मिथुन
नौकरी में तबादले के योग के बीच प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा। दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा।

कर्क
निजी संबंधो में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक लगेगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

सिंह
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होगे। भाइयो के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या
आज का दिन राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है, विरोधी परास्त होगे। और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग के बीच सुख सुविधा पर खर्च होगा। संतान सुख संभव।

तुला
काम को समय पर कर लें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन की संभावना के बीच अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। यदि वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द पूरा होगा।

वृश्चिक
आय की अधिकता रहेगी, लेकिन किसी बात को ले कर मन विचलित रहेगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाए फिर उसे लागू करें, सफल होंगे। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा।

धनु
परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

मकर
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बनने की संभावना के साथ ही मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकिया आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं, बेहतर होगा समझ से काम लें।

कुम्भ
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। शेयर वायदा में निवेश से बचे। आपका कोई अपना धोखा दे सकता है। शिव जी आरधना से कामना पूर्ण होगी।

मीन
समय अनुकूल है, पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती हे। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

Visits: 116

Leave a Reply