पंचांग व राशिफल – 01 अक्टुबर 2020

पंचांग व राशिफल – 01 अक्टुबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 26:35 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 29:45 तक
करण विष्टि बावा 13:30 तक 26:35 तक
वार गुरुवार
योग वृद्धि 20:22 तक
सूर्योदय 06:17
सूर्यास्त 18:02
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 13:38 − 15:06
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:46 − 12:33

राशिफल
मेष (Aries)
नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)
पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति बन सकती है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।

वृषभ (Tauras)
पारिवारिक चर्चा होगी। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आयेगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढ़ेगा। संतान से लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

सिंह (Leo)
आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।

कर्क (Cancer)
आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वो उल्टी दिशा में जा रहे हैं, ऐसा महसूस होगा। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। दोपहर बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में चर्चा होगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेंगे।

कन्या (Virgo)
आज नूतन कार्य और प्रवास न करें। प्रेम और धिक्कार को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होने का योग है। स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।

तुला (Libra)
आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है।आपकी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है अन्यथा हानि होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

वृश्चिक (Scorpio)
बौद्धिक कार्यों को करने और जनसंपर्क बनाए रखने के लिए दिन अच्छा है। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। आवेग को अंकुश में रखें, लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

धनु (Sagittarius)
शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलें। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हों। प्रवास-पर्यटन को आज टाल दें। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।

मकर (Capricorn)
आज आप संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। किसी भी कार्य में शीघ्र निर्णय लें। परिजनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ (Aquarius)
आज महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु दोपहर बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। परंतु मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करें।

मीन (Pisces)
आज अपने स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्य विषय में विचार करने का दिन है। घर, कुटुंब और व्यवसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आज आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लें। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

Visits: 118

Leave a Reply