पंचांग व राशिफल – 28 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 28 सितम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 21:01 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 22:30 तक
करण बावा बालवा 08:20 तक 21:01 तक
वार सोमवार
योग धृति 19:12 तक
सूर्योदय 06:16
सूर्यास्त 18:06
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 07:45 − 09:13
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:47 − 12:35

राशिफल
मेष
आज आपका दिन सामान्य से अलग ढंग से व्यतीत होगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पायेंगे। जिसके चलते मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती सम्भव है। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, इसके बाद ही जवाब दें।

वृषभ
आज का दिन लाभ का दिन है। नए संपर्क होंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। साथ ही अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
कारोबार विस्तार के योग के बीच पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहने के चलते आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

कर्क
आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें।

सिंह
संपति लाभ की संभावना के बीच आज का दिन मध्यम है। दूसरों के सामने अपनों की बुराई से बचें। कमजोर संबंधों को मजबूती प्रदान करें,न की उन्हें और कमजोर करें। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।

कन्या
वाहन सुख मिलने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। परिजन आप को गलत साबित करने में लगे हैं। उनका सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे।

तुला
आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवरतन से लोग अचंभित होंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आपके अनुभव आज काम करेंगे। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

धनु
आज का दिन लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने की संभावना भी है।

मकर
आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतो को पूरा करने में लगे रहेंगे। लेकिन, दूसरो की निंदा से बचें।

कुम्भ
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे ही आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

मीन
वाहन पर खर्च बढेगा। ग्रहों की स्थिति कह रहीं हैं कि आज नए कार्य की शुरुआत न करें। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

Visits: 86

Leave a Reply