पंचांग व राशिफल – 27 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 27 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 19:49 तक
नक्षत्र श्रावण 20:43 तक
करण वणिजा विष्टि 07:20 तक 19:49 तक
वार रविवार
योग सुकर्माण 19:20 तक
सूर्योदय 06:11
सूर्यास्त 18:12
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल शाम 16:38 − 18:07
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:35

राशिफल
मेष
किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। लेकिन, मन के अनुसार कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। पारिवारिक मनमुटाव की संभावना के बीच समय रहते धन संचय कर लें।

वृषभ
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

मिथुन
आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

कर्क
ये मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्थता के चलते आज भी कुछ कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिलने की संभावना के साथ ही वाहन सुख संभव।

सिंह
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिकता को बदलने की जरूरत के बीच उचित होगा व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कन्या
आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होने के बीच मोज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलने के बीच पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।

वृश्चिक
पैत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के कुछ अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आज आगमान हो सकता हे। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

धनु
आज नये अनुबंध हो सकते हैं। समय श्रेष्ठ है। जो भूमि आप ने क्रय की है, वो आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती हे। पैसों का लेन—देन आज संभल कर करें।

मकर
आप आपने कार्य के प्रति गंभीर रहें। परिजनों के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कुम्भ
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

मीन
दिन की शुरुआत प्रसन्नता स होगी। साथ ही आज कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है। ध्यान रहे जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं,आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।

Visits: 112

Leave a Reply