कोरोना अपडेट ! डीएम, एसडीएम निवास आया गिरफ्त में @ वायरस के 39 संक्रमितों संग संख्या हुई 3591

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को 39 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 3591 हो गयी है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रगति कुमार व आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 39 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि संक्रमित 3591 मरीजो में से 10 नये स्वस्थ मरीजों के साथ अब तक 1492 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 360 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जबकि मृतकों की संख्या 2 बढ़त के साथ 40 हो चुकी है।
डा. प्रगति कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार,शम्मे गौसिया अस्पताल में 22 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 248, वाराणसी में 19,जिला अस्पताल में 5,वुद्धम शरणम् विद्यालय में 16 और अन्य जनपदों में 8 मरीज भर्ती हैं। वहीं 42 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी रही।
कल पाये गये मरीजों में जिलाधिकारी आवास में 6 तथ उपजिलाधिकारी आवास मुहम्मदाबाद में दो के साथ फत्तेसराय में चार,जमानियां तथा अरसदपुर में दो-दो मरीज पाये गये हैं।
इसी प्रकार पटकनियां,रामपुर बलभद्र,मौधा, नरवा,रावल,धुंधिया,कवलपती,उमरगंज,रेवतीपुर, नवली, तहसील मुहम्मदाबाद,अलीपुर मदरा,शेरपुर कला, सुभाखरपुर,सराय मुहम्मदपुर,चन्दन नगर कालोनी, नेवादा, परमानन्दपुर,शादियाबाद, राइसपुर देवकली, रक्सहां तथा आमघाट में एक-एक मरीज पाए गए हैं।

# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 3,48,517(24 घंटे में 5,729)
एक्टिव मरीज – 66,874
रिकवर – 2,76,690(24 घंटे में 6,596)
मृत्यु – 4,953(24 घंटे में 84)

इसी प्रकार………………
# बिहार प्रांत मे …….
कुल संक्रमित – 1,66,987(24 घंटे में 1,616)
एक्टिव मरीज – 13,169
रिकवर – 1,52,956(24 घंटे में 1,556)
मृत्यु – 861(24 घंटे में 2)

# देश में …….
कुल संक्रमित -53,98,230(24 घंटे में 92,574)
एक्टिव मरीज – 10,10,975
रिकवर – 42,99,724(24 घंटे में 94,384)
मृत्यु – 86,774(24 घंटे में 1,149)

# विश्व में ………
कुल संक्रमित – 30.6 M
एक्टिव मरीज – 9.8 M
रिकवर – 20.8 M
मृत्यु – 953 K

Visits: 163

Leave a Reply