पंचांग व राशिफल – 19 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 19 सितम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 29:41 तक
नक्षत्र चित्रा 25:18 तक
करण तैतिल गारा 19:25 तक 29:41 तक
वार शनिवार
योग ब्रह्मा 15:28 तक
सूर्योदय 06:11
सूर्यास्त 18:18
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल दोपहर 14:23 − 15:53
शुभ मुहूर्त अभिजीत 16:59 − 17:47

राशिफल
मेष
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक सुख में कमी की संभावना के बीच पेट संबंधी विकार से परेशान रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें।

वृषभ
आज कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, अत: सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है, ऐसे में हर काम सोच समझकर ही करें।

मिथुन
अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उमीद है। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। लेकिन, जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा।

कर्क
आपके किए कार्यों से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। वहीं आपकी जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है।

सिंह
कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों से पूरे होंगे। अध्यन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

कन्या
आर्थिक लाभ होने के योग के चलते निर्माण कार्यों में गति आएगी। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें हर किसी पर अपने राज जाहिर न करें।

तुला
परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा।व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे हैं। ध्यान रहे अपने कर्तव्य से विमुख न हो। साथ ही आज वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

धनु
अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करते हुए समय पर सभी काम को करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य न करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर
राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चनें आ सकती हैं। परिजनों को समय दें। संत दर्शन की संभावना है।

कुम्भ
किसी की देखदेखी न करें। अचानक किसी बड़े खर्च की सम्भावना बन रही है,तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। लेकिन, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन
आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज, तेल ,तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।लेकिन, अपनों के व्यवहार से दुखी होने से नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी।

Visits: 91

Leave a Reply