पंचांग व राशिफल – 17 सितम्बर 2020
पंचांग व राशिफल – 17 सितम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 16:27 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 09:43 तक
करण चतुष्पदा नागा 06:15 तक 16:27 तक
वार गुरुवार
योग शुभा 23:43 तक
सूर्योदय 06:10
सूर्यास्त 18:19
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 13:45 − 15:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:39
राशिफल
मेष
आकस्मिक लाभ की संभावना के बीच राजकार्य में अवरोध आयेंगे, लेकिन आप अपने विवेक से इन अवरोधों को हटाने में सफल होंगे। वहीं पूर्व में लिए कुछ निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। वहीं संतान के भविष्य के प्रति भी आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे।
वृषभ
कई दिनों से मकान की सोच रहे हैं, तो आज आप का यह सपना पूरा हो सकता है। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं साथ ही आज सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल भी उठा सकते हैं।
मिथुन
नए वस्त्रों की प्राप्ति की संभावना के बीच अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
कर्क
आज का दिन ठीक नहीं है, जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। इसके अलावा समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभरने की संभावना के बीच दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।
सिंह
अपने कार्य को कराने के लिए किसी से सिफारिश करनी होगी। घर परिवार में शान्ति हो इसके लिए आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति की संभावना।
कन्या
आज महत्वपूर्ण फैसले लेने से पूर्व बड़ो की राय अवश्य लें। आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते है। ध्यान रहे, कई बार जब आप किसी का भला करने जाते हैं तो स्थिति विपरीत हो जाती है,इसलिए सतर्कता से काम लें।
तुला
आज कार्यों में रुकावट हो सकती है। अपने कार्य स्थल पर खराब हो रही मशीनरी के लिए वहां पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करायें। लाभ होने की संभावना है। संतान के विवाह प्रस्ताव भी आज आ सकते हैं।
वृश्चिक
भूमि भवन संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा। लेकिन, व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत पड़ सकती है।
धनु
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है, ध्यान रहे जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।
मकर
आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले लेने की संभावना के बीच आज पैसों का लेन देन सावधानी से करें। जमीन जायदाद पर खर्च की स्थिति बन रही है। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होंगे।
कुंभ
आज शासन प्रशासन की अडचनें आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, बल्कि सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार की संभावना के बीच वाहन सुख संभव है।
मीन
आज कार्यस्थल पर आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। घर में विवाद की स्थिति में शांत रहना उचित होगा। स्वयं को अकेला महसूस करने के साथ ही बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे।
Views: 5









