पन्द्रह हजार का इनामियां गैगस्टर अपराधी असलहे संग चढ़ा पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में गहमर थाना पुलिस ने गैंगस्टर अभियोग में वांछित 15000 रुपये के इनामियां अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने वुधवार को संध्या करीब पांच बजे क्षेत्र के यूनियन बैंक चौराहा बैंक चौराहा से मु० अफरोज उर्फ राजू पुत्र मुp फिरोज निवासी चौखण्डी मोड़ थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हाल पता अड्डा रोड कम्पनी सासाराम धाना नगर सासाराम रोहतास बिहार को अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त दिलदारनगर थाने के मुकदमा सं. 69/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000/ रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0- 175/20धारा 3/25 आयुध अधि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
वाछिंत इनामियां अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्र,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल पटेल व आरक्षीगण रविन्द्र कुमार, दिनेश कुमार व योगेश दुबे शामिल रहे।
Views: 10









