अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधों की रोक थाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहद मुहम्मदाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र के अदिलाबाद चौराहे पर तिवारीपुर मोड़ की तरफ से आ रहे पैशन प्रो बाइक के चालक को जब रूकने का इशारा किया तो वह बाइक को मोडकर भागने का प्रयास किया। उसके संदिग्ध का शक होने पर पुलिस वालो ने चारों तरफ से घेरकर वाहन चालक को पकड़ लिया। जामातलाशी में उसके पास से नाजायज देशी तमन्चा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तार रायनी उम्र 34 वर्ष पुत्र स्व0 नियामुदीन रायनी निवासी मोहल्ला जफरपुरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेंज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव व कान्स्टेबल रत्नेस कुमार सिंह, संदीप कुमार व चन्दन पासवान थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे।
वहीं मुहम्मदाबाद पुलिस को दूसरी सफलता आज क्षेत्र के परसा तिराहे के समीप मिली। पुलिस ने जब एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो वह भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से नाजायज तमंचा 303 बोर व जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अवैध असलहाधारी राहुल यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र जय सिंह यादव निवासी ग्राम उजियार थाना नरही जिला बलिया का निवासी है। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेंज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव व आरक्षीगण संदीप कुमार व चन्दन पासवान थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply