मानवता ! जिवत्पुत्रिका व्रत के लिए कामगारों में वितरित किया नकदी व सामग्री

गाजीपुर। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट मे कामगार मजदूरों को इन्जीनियर एवं कंपनी कन्ट्रैक्टर अभिषेक चौबे द्वारा आस्था और विश्वास के कठिन ब्रत जिवत्पुत्रिका की पूर्व सन्ध्या पर स्टेशन परिसर मे सुख समृद्धि और मंगल कामना के साथ 50 मजदूरो के हाथो उनके घर की व्रती महिलाओ के लिए फल,मीठा, वस्त्र के साथ 201 रूपये नगद उपहार स्वरूप वितरण किया गया।मेहनतकश मजदूरो ने मजदूरी के अलावा नि:शुल्क सुखद उपहार पाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए अभिषेक चौबे एवं कम्पनी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंजीनियर अभिषेक चौबे मुकेश ,अखिलेश, सुधीर,संदीप ,राजेश निषाद, नीरज कुशवाहा, छोटे लाल पाल, राजेश निषाद, रमाशंकर चौहान, दिनेश चौहान, रामकृत चौहान, सुरेश निषाद, सूरज चौहान, अमरजीत चौहान,रामसरेख चौहान,राम आशीष चौहान व देवेंद्र पाल आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply