खुलासा ! पुलिस ने खोली हत्या की पोल

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने गत छह सितंबर को क्षेत्र के चकफरीद गांव के कब्रिस्तान के पास हुई पूर्व प्रधान नूर मुहम्मद की हत्या का 48 घंटे के अन्दर अनावरण कर हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार किशोर विशाल मौर्या उम्र 17 वर्ष पुत्र महेन्द्र मौर्या निवासी गांव चकफरीद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर आला कत्ल, एक मोबाइल व मृतक नूर मुहम्मद का चश्मा बरामद कर लिया।
उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि हत्यारे की सुरागरसी में लगी पुलिस ने हत्याभियुक्त को कल शाम पानी टंकी बहरियाबाद तिराहे से उस समय धर दबोचा, जब वह कही भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। उसने बताया कि मृतक के अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने के प्रयास पर उसने उसके पेट में धारदार हथियार भोंक कर हत्या कर दी थी।
हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामनेवास,उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव व होरिल यादव, मुख्य आरक्षी राणाप्रताप, आरक्षीगण अनिल कुमार गौतम, अजय कुमार पटेल थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर रहे।पुलिस टीम की कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply