कोरोना अपडेट ! जिले में नये 13 संक्रमितों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 3123

गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम रही फिर भी मरीजों की संख्या में इजाफा जारी रहा। कल रविवार को कुल 13 नये संक्रमित पाये गये।
इस बात की जानकारी कोरोना प्रभारी डा.प्रगति कुमार ने दी है। उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 438 है। डिस्चार्ज होने वाले 09 मरीजों के साथ डिस्चार्ज कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1331 हो गई है तो वही अब तक 30 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कल शाम जारी सूची के अनुसार शम्मे गौसिया अस्पताल में 47 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 294, वाराणसी में 24,जिला अस्पताल में 7,अवध होटल में 9, अन्य जनपदों में 3,वुद्धम शरणम कालेज में 24 मरीज भर्ती हैं। वहीं 31 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी रही।
सूची में पाए गए 13 नए संक्रमित मरीजों में
सीआईएसएफ अफीम फैक्टरी व जखनियां में दो -दो मरीज पाये गये हैं।
इसी प्रकार मोहल्ला काजी मोहम्मद गाजी, पलिवार, हरदिया नोनहरा, सोनहरा की छोटी मठिया, चांदपुर जवानियां, सिविल न्यायालय, कनुवान जखनियां, कोतवाली भुड़कुड़ा तथा सदरजहांपुर जखनियां में एक-एक मरीज पाए गए हैं।

इसी प्रकार…………..
# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 2,66,283(24 घंटे में 6,518)
एक्टिव मरीज – 61,625
रिकवर – 2,00,738(24 घंटे में 4,779)
मृत्यु – 3,920(24 घंटे में 77)

इसी प्रकार………………
# बिहार प्रांत मे –
कुल संक्रमित – 1,47,658(24 घंटे में 1,797)
एक्टिव मरीज – 16,603
रिकवर – 1,30,300(24 घंटे में 1,924)
मृत्यु – 754(24 घंटे में 4)

#भारत देश में -………
कुल संक्रमित -42,02,562(24 घंटे में 91,723)
एक्टिव मरीज – 8,82,955
रिकवर – 32,47,297(24 घंटे में 69,624)
मृत्यु – 71,687 (24 घंटे में 1008 )

# विश्व में -……..
कुल संक्रमित – 27 M
एक्टिव मरीज – 9 M
रिकवर – 18 M
मृत्यु – 881 K

Visits: 90

Leave a Reply