टापटेन अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने टापटेन अपराधी को मय तमंचा व कारतूस गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को सुबह जबुरना मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो. इम्तियाज कुरैशी पुत्र मो. मुमताज कुरैशी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्चा का निवासी है। दौराने गिरफ्तारी पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर तीन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड पर जेल भेंज दिया गया। अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक द्वय संदीप कुमार व सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षी विजय कुमार यादव शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply