गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव में विनोद कुमार पाण्डेय ने मारी बाजी

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार
मिश्र बाजार कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ।
चुनावोपरान्त हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्व सूर्यवीर सिंह को 25 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की है। अध्यक्ष पर मिले मतों में विनोद कुमार पाण्डेय को 49 मत और सूर्यवीर सिंह को 24 मत प्राप्त हुए हैं।
उपाध्यक्ष पद (दो पद) पर हुई मतगणना में शिवेश कुमार पाण्डेय को 57 मत, अभिषेक कुमार सिंह को 53 मत तथा चन्द्र मौली पाण्डेय को 27 मत प्राप्त हुए हैं, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार पाण्डेय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार सिंह विजयी घोषित किये गये हैं।
इसी प्रकार महामंत्री पद की हुई मतगणना के अनुसार चन्द्र कुमार तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवव्रत विश्वकर्मा को 5.मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की है। महामंत्री पर मिले मतों के अनुसार चन्द्र कुमार तिवारी को 31 मत तथा देवव्रत विश्वकर्मा को 26 मत तथा अनिल कुमार को 15 मत प्राप्त हुए हैं।
संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसके आधार पर संयुक्त मंत्री पद पर शिव प्रताप तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर इन्द्रासन यादव को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है।

चुनाव अधिकारियों में डा.ए.के.राय, रविकान्त पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, दुर्गविजय सिंह तथा आलोक त्रिपाठी शामिल रहे।

Visits: 185

Leave a Reply