पंचांग व राशिफल – 23 अगस्त 2020
पंचांग व राशिफल – 23 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 17:07 तक
नक्षत्र चित्रा 17:03 तक
करण बावा बालवा 06:29 तक 17:07 तक
वार रविवार
योग शुभा 06:41 तक
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 18:47
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 09:10 − 10:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:48
राशिफल
मेष
नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिलने की संभावना के बीच लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। यात्रा से धन प्राप्त का योग है, लेकिन आलस्य, प्रमाद से बचना होगा।
वृषभ
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं के बीच समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी रहेंगे।
मिथुन
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
कर्क
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार के चलते परिवार में शुभ प्रसङ्ग होंगे। स्वास्थ्य में सुधार से चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
सिंह
अपने व्यवहार में नर्मी लाएं, अन्यथा आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।।यात्रा के योग हैं ।नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।
कन्या
किसी की भी निंदा न करें, अन्यथा अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।
तुला
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक
तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होगे। जबकि आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।
धनु
नौकरी में बदलाव की संभावना के बीच प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।
मकर
भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत सिद्ध होगी।
कुम्भ
शुभ समाचार प्राप्त होने के साथ ही कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई अपना धोखा दे सकता है।
मीन
समय शुभ व अनुकूल है, लेकिन तेल तिलहन में धन—निवेश करते समय सावधानी बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
Views: 6








