उत्कृष्टता पदक- 2020 ! गृह मंत्रालय द्वारा 121 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार ने वर्ष 2020 के लिए ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से देश के इक्कीस महिला पुलिस अधिकारियों सहित कुल 121 पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेगा। उल्लेखनीय है कि यह पदक उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में से 15 सीबीआई के, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के दस- दस, उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ और केरल व पश्चिम बंगाल पुलिस के सात सात अधिकारी शामिल हैं। शेष अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मी हैं। देखें लिस्ट…………।


Hits: 50
Advertisements