पंचांग व राशिफल – 08 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 08 अगस्त 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 28:18 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 16:02 तक
करण कौवाला तैतिल 15:12 तक 28:18 तक
वार शनिवार
योग सुकर्माण 05:52 तक
सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 19:02
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 09:08 − 10:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:52

राशिफल
मेष
नए भवन में जाने के योग के बीच जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेरते दिख रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी, बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

वृषभ
शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है, लेकिन क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे।

मिथुन
जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। किसी के बहकावे में न आते हुए समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना।

कर्क
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। लेकिन, प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

सिंह
आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। साथ ही आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

कन्या
पहले जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे अब वे ही आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

तुला
परिजनों का सहयोग न मिलने से आज कार्य प्रभावित होंगे। समय रहते अपने कार्य पूर्ण करने की कोशिश करें। घर में वास्तु दोष दूर करें।अनुरूप परिवर्तन से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ होगा।

वृश्चिक
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों में स्नेह झलकना चाहिए। बनावटी बातों से बचें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

धनु
आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें।। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर
शीघ्रता में लिए गए फ़ैसलों से नुकसान की संभावना है फिर भी परिवार में आप की बातों को सुना जायगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

कुंभ
आज संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, ऐसे में अपने समय का इंजतार करें।

मीन
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट की संभावना है। समाज में मान होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ध्यान रहे जो लोग दुसरे के लिए सुख की कामना करते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply