कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत,मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा रद्द

लखनऊ।कोरोना से पीड़ित उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की पीजीआई में इलाज के दौरान आज रविवार को मृत्यु हो गई। शिक्षा मंत्री कमलरानी कोरोना पॉजिटिव थी। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री कमल रानी गत दो दिन से बुखार से परेशान थीं। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डीएस. नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आयी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। कल शनिवार रात को उनकी तबीयत विगड़ गई थी। आज सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई। उनके निधन से मुख्यमंत्री योगी का आज अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है।

Visits: 202

Leave a Reply