कोरोना अपडेट ! लगातार बढ़ता ही जा रहा संक्रमण
गाजीपुर। कल शुक्रवार की देर रात जिले में कोरोना वायरस के 41 नए मामले सामने आये।
कल प्राप्त जिले के 41 नए संक्रमित मरीजों में कोतवाली भुड़कुड़ा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानियां में तीन-तीन,भुलन्दरपुर, सुआपुर व पलहानपुर में दो-दो, बेलहरी, यादव मोड़ जंगीपुर, पुलिस लाइन, शेखपुरा कोतवाली सदर, मिर्जाबाद मनिया, मलिकपुरा मुहम्मदाबाद, जंगीपुर बिरनो, चकरा गोसाई, बिरनो थाना,भदेसर मुहम्मदाबाद, शाहीपुरा मार्टिनगंज, आवास, धरवां जेवर, जखनियां, भीमपुर जलालपुर जखनियां, बसुका, जखनियां गोबिंद, नसीराबाद, लालपुर बहरियाबाद, कबीरपुर बहरियाबाद,थाना खानपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा, भदौरा, यूनियन बैंक मुहम्मदाबाद, सिसोदा, कुंडेसर, कोतवाली सैदपुर व सैदपुर में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
जनपद में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के क्रम में बीते 24 घंटो के दौरान कोविड-19 के कुल उपरोक्त 40 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 1182 हो गई है। इनमें से 615 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है जबकि 557 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। वहीं कोरोना से संक्रमित एवं उपचार के दौरान अब तक दस लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश में………..
एक दिन में नये 4453 संक्रमितों के साथ संख्या पहुंची 85 हजार के पार
लखनऊ। कल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 4453 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। 4453 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 85 हजार 261 हो गई है। इसमें से 48 हजार 663 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हजार 968 हो गई है। वहीं कोविड-19 की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या अब 1630 हो गई है।
बिहार में ……..
बिहार में 2986 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान शुक्रवार को हुई जबकि 13 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हजार 987 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 298 हो गयी। जबकि पिछले 24 घंटे में 1977 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और इस बीच रिकार्ड कुल 22,742 सैम्पलों की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सहित चार जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें पटना में सबसे अधिक 535 संक्रमित की पहचान की गई। विभाग के अनुसार गया में 126, मधुबनी में 122 व रोहतास में 156 नए संक्रमित मरीज पाये गये।
#सम्पूर्ण देश में -…………
कुल संक्रमित -16,97,054(24 घंटे में 57,486)
एक्टिव मरीज – 5,64,430
रिकवर – 10,95,647(24 घंटे में 36,554)
मृत्यु – 36,551(24 घंटे में 764)
# विश्व में –
कुल संक्रमित – 17.3M(24 घंटे में 254K)
एक्टिव मरीज – 7.1 M
रिकवर – 10.2 M
मृत्यु – 674 K(24 घंटे में 6,002)
Views: 8








