चोरी की बैटरियों के साथ दो चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने चोरी की दो बैटरी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताते चलें कि कल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के एजीएम धीरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी आलमबाग लखनऊ द्वारा धाना करीमुद्दीनपुर में लिखित शिकायत की गयी थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में लगी गाड़ियों की बैट्रियों को अजय यादव निवासी उजरा अपने साधियों के साथ मिलकर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी गयी बैटरियों की बरामदगी हेतु धानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह द्वारा तत्काल हमराहियों की मदद से पतारसी सुरागसी करते हुये आज ग्राम उजरा चौराहा के पास समय करीब 5.30 बजे मुखबीर की सूचना पर चोरी गयी दो अदद बैटरियों के साथ दो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ ढाका पुत्र रामदहिन तथा अजय यादव पुत्र कमला यादव निवासीगण ग्राम उजरा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेंज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उ.नि. भूपेन्द्र कुमार व अभिराज सरोज व आरक्षीगण कमलेश कुमार व रामराज शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply