वध हेतु ले जा रहे दो गोवंशीय पशुओं के साथ तीन लोग गिरफ्तार

गाजीपुर। गौवंशीय पशुओ को वध हेतु बिहार ले जाते समय, दिलदारनगर थाना पुलिस ने दो गोवंशीय पशुओ की बरामदगी करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने रात में क्षेत्र के अमौरा घाट से तीन पशु तस्करों को दो गौवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नदीम खाँ पुत्र कैश खाँ निवासी गोड़सरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर, तौवाब खाँ पुत्र मेराज खाँ निवासी गोड़सरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर तथा मनोबल चौधरी पुत्र स्व० सुनक चौधरी निवासी ग्राम छता बड़ाढ़ी थाना नुआँव जिला- कैमूर (भभुआ) बिहार रहे। इसके सम्बन्ध मे थाने पर मु0अ0सं0-181/20 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार,मुख्य आरक्षी अजय प्रताप सिंह व राम किशोर सिंह तथा आरक्षी
राहुल पटेल शामिल रहे।
उक्त जानकारी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दी है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply