नसीमुद्दीन सिद्दीकी – न घर के रहे, न घाट के

एमएलसी ! नसीमुद्दीन सिद्दीकी अयोग्य घोषित
लखनऊ । बसपा से नाता तोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विधान परिषद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह कार्रवाई बसपा की ओर से दाखिल याचिका पर विधान परिषद सभापति ने किया है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी 2015 को सिद्दीकी बसपा के टिकट पर विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी विधान परिषद के चेयरमैन को बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद से सदस्यता समाप्त किये जाने की बसपा की अर्जी पर 15 दिन के भीतर फैसला लेने का आदेश दिया था। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल व न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने दिनेश चंद्रा की ओर से दाखिल याचिका पर पारित किया था।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply