चन्द्र ग्रहण ! वर्ष का चौथा ग्रहण कल

वाराणसी, 04 जुलाई 2020। वर्ष 2020 का चौथा ग्रहण, उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो कल 5 जुलाई 2020 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 37 मिनट से आरम्भ होकर पूर्वांह 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट होगी परन्तु भारत में दिन होने के कारण यह चंद्रग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा, इसको अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
   खगोलविदों के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है और उसे चंद्रग्रहण कहते हैं। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं तो चंद्रग्रहण की स्थिति होती है। चंद्रग्रहण सदैव पूर्णिमा की रात में ही होता है।
धर्मावलंबियों के अनुसार,उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है।यही कारण है कि इस उपछाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं होगा। सूतक काल मान्य ना होने के कारण मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होगी। गुरु पूर्णिमा को होने वाली सारे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगें। चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। ग्रहण के समय कर्क लग्न उदित होगा। धनु राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के समय सावधानी बरतना चाहिए।
 

Visits: 192

Leave a Reply