पंचांग व राशिफल – 30 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 30 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 19:50 तक
नक्षत्र चित्रा 05:34 तक
करण तैतिल गारा 09:01 तक 19:50 तक
वार मंगलवार
योग शिव 14:08 तक
सूर्योदय 05:30
सूर्यास्त 19:18
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 15:51 − 17:34
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:51

राशिफल
मेष
संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी, निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें अन्यथा जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। व्यापार में अवरोध आने के अलावा स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृषभ
पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपका काम करने का तरीका बदलें, वरना जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे। कुछ नया करें।

मिथुन
क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखते हुए दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग के बीच परिश्रम अधिक होगा, लेकिन व्यापार परिश्रम का पूरा फल नही मिलेगा।

सिंह
आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। राजनीति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। लेकिन पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

कन्या
व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। लेकिन बिना सोचे समझें कोई कार्य न करें, यानि किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानि लाभ के बारे में भी सोंच लें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करे।

तुला
आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाजजन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा।

धनु
कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

मकर
प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन आय से अधिक व्यय होंगे।

कुम्भ
लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च सम्भव हे। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।

मीन
कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने से कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। सुविवेक से काम करे दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।

Visits: 97

Leave a Reply