आलाकत्ल के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजीपुर,21जून 2020। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष नन्दगंज राजेश त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ हत्याभियुक्त को पहाड़पुर चौराहे के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह साधन पकड़कर भागने के फिराक में था।
बताया गया है कि थानाध्यक्ष नन्दगंज राजेश त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में अपराधियों की सुरागरसी में चक्रमण कर रहे थे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि विगत दिनों चिलार गांव में हुई हत्या का अभियुक्त पहाड़पुर चौराहे के पास साधन पकड़कर भागने के फिराक में हैं। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने पहाडपुर चौराहे पर एक बारगी दबिश देकर हिकमत अमली से मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति से अपना नाम मुकेश यादव पुत्र भुवाल यादव निवासी ग्राम चिलार थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर बताया। बताते चलें कि वह थाने पर दर्ज मुकदमा धारा 302 भा.द.वि. में नामजद अभियुक्त हैं। पूछताछ करने के बाद मुकेश यादव ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (कुल्हाडी) मृतक रामराज बिन्द का डेरा के पास खेत से बरामद कराया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के अतिरिक्त उपनिरीक्षक मो० तारिक अंसारी,आरक्षी गण कासिम सिद्धिकी, अजय कुमार गुप्ता, सुबरन यादव तथा महिला आरक्षी पुष्या रहीं।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply