आईजी ने किया सीसीटीएनएस कक्ष का शुभारंभ

गाजीपुर, 16 जून 2020। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीणा ने शहर कोतवाली परिसर में नवनिर्मित सीसीटीएनएस कक्ष का शुभारंभ फीता काटकर किया। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट होगी जिस पर सारी तकनीकी जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसके उपरांत उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक धनंजय मिश्रा से जानकारी ली।
कोतवाली में कार्यक्रम सम्पादित करने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।
इस मौके पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला व सैदपुर क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक व सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा सहित अन्य क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।देखें वीडियो………


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply