पंचांग व राशिफल – 04 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 04 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 06:06 तक
नक्षत्र विशाखा 18:33 तक
करण
तैतिल गारा 06:06 तक 16:41 तक
वार गुरुवार
योग शिव 23:20 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 19:11
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 14:02 − 15:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:46

राशिफल
मेष
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय यात्रा न करें।

वृषभ
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचे। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें।

मिथुन
समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

कर्क
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा,आश्वासन प्राप्त होंगे। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शुभ कार्यों में खर्चा होगा।

सिंह
दिन की शुरुआत व्यस्तता से भरी रहेगी। कारोबार में सफलता के बीच भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

कन्या
धन लाभ के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम होने के साथ ही आध्यात्मिक तरक्की होगी।

तुला
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक
काम बहुत है, ऐसे में आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। कोई नया काम शुरू न करें। धैर्य के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

धनु
महत्व के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए, स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। बड़ो का आदर करे। वाहन खरीदने के मन के बीच संतान सुख संभव है।

मकर
शुभ कायों में व्यय के बीच लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। लेकिन शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।

कुम्भ
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।

मीन
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहे। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

Visits: 101

Leave a Reply