भाजपा ! आदेश गुप्ता बने दिल्ली  के अध्यक्ष

नई दिल्ली,02 जून 2020 । भारतीत जनता पार्टी ने दिल्ली में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा की कमान अब मनोज तिवारी के स्थान पर आदेश गुप्ता को सौंपी है। वहीं छत्तीसगढ़ की कमान विष्णुदेव साय के हाथों में दी गई है। दिल्ली की सियासत में आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। वह 2018 के अप्रैल महीने में उत्तरी नगर निगम के मेयर चुने गए थे। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आदेश गुप्ता छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से साल 1991 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। उनकी स्वच्छ राजनीतिक छवि है।

Visits: 70

Leave a Reply