योगीजी को मारने का मैसेज करनेवाला आरोपी मुम्बई में गिरफ्तार

लखनऊ, 24 मई 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने व अपशब्दों का प्रयोग करने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के चूनाभट्टी क्षेत्र से धर दबोचा है। गिरफ्तार शख्स का नाम कामरान अमीन खान है जो पहले मुंबई के झावेरी बाजार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
उल्लेखनीय है कि पुलिस के एक अधिकारी ने दो दिन पूर्व बताया था कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाटसऐप नंबर पर रात्रि में लगभग साढे 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए
– धमकी का मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक समुदाय विशेष के लिए योगी को खतरा बताया था। उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद पुलिस ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अभियुक्त को मुंबई न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांडलेकर लखनऊ लाया जाएगा और उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। लिंकपर जायें…………

Visits: 161

Leave a Reply